बिस्तर में सो रही किशोरी को सांप ने डसा, हालत गंभीर
पिथौरागढ़, जुलाई 26 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। कनालीछीना विकासखंड के बगड़ीहाट गांव में बिस्तर पर सो रही 16 वर्षीय किशोरी को सांप ने डस लिया। सांप के काटने के बाद किशोरी की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। वर्तमान में किशोरी का इलाज जिला अस्पताल पिथौरागढ़ के आईसीयू में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। फिजिशियन डॉ. नेहा कल्पासी की देखरेख में किशोरी का उपचार किया जा रहा है। डॉ. कल्पासी ने बताया कि किशोरी की हालत गंभीर होने के कारण उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। फिलहाल उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और अभी कुछ स्पष्ट कहना संभव नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.