ग्वालियर, अगस्त 16 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर बिजौली थाने के हेड कॉन्सटेबल पूरन सिकरवार को देर रात बिस्तर में छिपे जहरीले कॉमन करैत सांप ने दो बार डस लिया। सांप के काटने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। गनीमत रही कि थाना प्रभारी और पुलिस स्टाफ ने समय रहते सूझबूझ दिखाई और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान सांप की पहचान और प्राथमिक सावधानियों की जानकारी के लिए AI की मदद भी ली गई। फिलहाल हेड कॉन्सटेबल की हालत स्थिर बताई जा रही है और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, घटना बिजौली थाना परिसर में बने सरकारी क्वार्टर की है। पूरन सिकरवार रात में अपने बिस्तर पर सो रहे थे। इसी दौरान बिस्तर में छिपे कॉमन करैत सांप ने उनके हाथ में दो जगह डंस लिया। सांप के काटने का अहसास होते ही उन्होंने शोर मचाकर आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों को सूचना ...