बिस्तर पर सो रहे पति को गोलियों से भूना, पत्नी भागी तो दौड़ा कर मारी गोली; बिहार के भागलपुर में सुबह-सुबह कत्ल
भागलपुर, अक्टूबर 22 -- बिहार के भागलपुर जिले में सुबह-सुबह बड़ी वारदात हुई है। यहां एक कपल को गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया गया है। बताया जा रहा है कि नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र के दियारा स्थित इस्माईलपुर हटिया में गुरुवार अल सुबह बदमाशों ने एक दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी। दंपती की पहचान इस्माईलपुर निवासी नंदलाल मंडल के पुत्र रंजन मंडल और रंजन की पत्नी किरण देवी के रूप में हुई है। पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या करने की घटना अहले सुबह चार बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद लोगों में आक्रोश भी दिखा। नाराज लोगों ने मौके पर आई पुलिस को शव उठाने नहीं दिया। ये लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने परिजनों की निशानदेही पर साढ़े पांच बजे एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। संदिग्ध की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों ने शव ले जाने दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.