कौशाम्बी, फरवरी 10 -- बुजुर्ग महिला का शव सोमवार की रात उसके बिस्तर पर पड़ा मिला। परिजनों ने गला दबा कर हत्या की आशंका जताई है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच में जुट गई है। संदीपनघाट कोतवाली के काजीपुर गांव निवासी रामशरण के मुताबिक उनके पिता रामदुलारे की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। मां लखपतिया देवी (70) पति की मौत के बाद अपने बेटों से अलग रहती थी। वह घर के बाहर एक किनारे टीन शेड में चारपाई पर सोती थीं। सोमवार की रात भी वह रोज की तरह भोजन करने के बाद टीन शेड के नीचे सो गई थीं। मंगलवार सुबह जब काफी देर तक नहीं उठीं तो परिजन उन्हें जगाने गए। वहां पहुंचकर देखा कि बुजुर्ग महिला बिस्तर पर ही मृत पड़ी थी। गले पर खरोंच के आलावा दबाव वाले साफ निशान दिख रहे थे। जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.