मुजफ्फरपुर, मई 13 -- ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के नारायणपुर अनंत स्थित बिस्कोमान गोदाम का शटर काट कर चोरों ने भारी मात्रा में खाद चुरा ली। चोरी गई खाद की कीमत दो लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस संबंध में गोदाम के सहायक गोदाम प्रबंधक आशीष कुमार ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि 11 मई की शाम 5 बजे वह गोदाम बंद कर बेला घर चले गए थे। अगले दिन 12 मई की सुबह 10 बजे गोदाम पहुंचे तो उन्होंने पाया कि पीछे का शटर गेट नंबर-2 क्षतिग्रस्त था। अंदर जांच करने पर पता चला कि गोदाम से 107 बोरी इफको का एनपीके उर्वरक गायब है। यह भी पढ़ें- बिस्कोमान गोदाम का शटर काटकर लाखों की खाद चोरी प्रत्येक बोरी की कीमत लगभग 1900 रुपये है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। यह भी पढ़ें- वर्कश...