जहानाबाद, जून 13 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के बाजारों में यूरिया और अन्य उर्वरक उपलब्ध हैं। लेकिन वर्तमान समय में बिस्कोमान में यूरिया और डीएपी, फास्फेट, मिक्सर जैसे खाद उपलब्ध नहीं है। हालांकि बिस्कोमान के द्वारा यूरिया का वितरण किस वर्ष लक्ष्य अधिक किया जा चुका है।

यूरिया का वितरण मखदुमपुर बिस्कोमान के द्वारा धान की सीजन शुरू होने के पहले ही 3800 बोरा यूरिया का वितरण किया गया है। जबकि पिछले वर्ष पूरे सीजन में 3000 बोर का वितरण किया गया था। लेकिन पिछले वर्ष बिस्कोमान में डीएपी और मिक्सर खाद उपलब्ध था। बिस्कोमान में यूरिया के वितरण शुरू होने के बाद कुछ दिन में ही पूरा यूरिया समाप्त हो गया। किसानों को यह भय बना हुआ था कि आने वाला दिन में यूरिया की कमी होगी। बहुत से किस आवश्यकता से अधिक यूरिया खरीद कर रख लिए हैं। नाम ना बताने के श...