देवरिया, मार्च 21 -- बंजरिया बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। तरकुलवा थाना क्षेत्र के बंजरिया बाजार के टोला शेखपुरा में शुक्रवार की सुबह बिस्कूट के विवाद में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान ईंट पत्थर भी चले। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।बताया जा रहा है कि गांव का एक छोटा सा बच्चा बिस्कूट खा रहा था। इस बीच दूसरे पक्ष के एक युवक ने मजाक में ही उसके साथ से बिस्कूट खींच लिया। इस पर बच्चा शोर करने लगे। इस बीच उसके परिजन आ गए और विवाद करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। ईंट पत्थर चलने लगे। जिसके चलते अफरा-तफरी मच गई। किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.