बिस्कुट से भरे ट्रक में लगी आग, लाखों का नुकसान
लखीमपुरखीरी, मई 4 -- शहर के कंपनी बाग के पास खड़े एक ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक धूं धूं कर जलने लगा। ट्रक में लाखों रुपये के बिस्कुट भरे थे। वह जलकर राख हो गए। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस अग्निशमन की गाड़ी के साथ मौके पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया। सोमवार की अलसुबह एक बार फिर ट्रक से धुंआ निकलने की जानकारी मिली तो दमकल के कर्मचारियों ने दोबारा आग बुझाई। शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह का कहना है कि आग लगते ही ट्रक का चालक और क्लीनर मौके से भाग निकले थे। ट्रक में दो फोन मिले, लेकिन सोमवार की शाम तक उनसे संपर्क नहीं हो सका। लोगाें का कहना था कि ट्रक अचानक बिजली के तार की चपेट में आ गया। इसी की वजह से उसमें आग लगी। फिलहाल ट्रक किसी मेहरोत्रा का बताया जा रहा है। अभी तक पुलिस के पास कोई भी तहरीर नहीं पहुंची है। पुलिस ट्रक चालक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.