बिस्कुट खिलाकर किया बेसुध, निकाल लिए नौ हजार रुपये
बुलंदशहर, जून 28 -- खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव नगलाशेखू निवासी अजय भारद्वाज ने बताया कि उनका बेटा कनक उर्फ अभिषेक बीते गुरुवार की शाम नौ बजे गाजियाबाद से घर आने के लिए बस में सवार हुआ था। देर रात 11 बजे तक नहीं पहुंचने पर जब उन्होंने फोन किया, तो उस पर बोला नहीं जा रहा था। जिसके बाद उसका फोन बंद हो गया। अनहोनी की आशंका होने पर रात से स्वजन उसकी तलाश में जुट गए।
घटना का विवरण शुक्रवार सुबह नौ बजे उन्हें सूचना मिली कि हजरतपुर गांव के निकट स्थित एक गैस एंजेसी के निकट कनक बेहोशी की हालत में बैठा है। सूचना पाकर वह पहुंचे, तो देखा कि उसके मुंह पर चोट के निशान थे और वह बेसुध था। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया। यहां कुछ देर बाद होश में आने पर उसने बताया कि दादरी के निकट बस सवार चार लोगों ने उसे बातों में उलझाकर बिस्कुट खिला दिया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.