हापुड़, जनवरी 8 -- कोतवाली क्षेत्र के रिलायंस रोड पर स्थित बिस्कुट और रस बनाने वाली फैक्ट्री के पहली मंजिल पर लगे ओवन में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिससे फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने वहां पर रखे फायर एक्सटिंग्विशर से आग पर काबू पा लिया। पिलखुवा केंद्र प्रभारी सचिन बालियान ने बताया कि रिलायंस रोड पर एमएमएक्स फूड प्राईवेट लिमिटेड नाम से फैक्ट्री है। जिसमें बिस्कुट और रस बनाए जाते हैं। गुरुवार की दोपहर को फैक्ट्री की पहली मंजिल पर रखे ओवन में आग लग गई। आग लगने से मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया था। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने से पूर्व कर्मचारियों ने फायर एक्सटिंग्विशर से आग पर काबू पा लिया। जिसके बाद फैक्ट्री परिसर में पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.