नई दिल्ली, जनवरी 22 -- सर्दियों के मौसम में ऐसी कई डिशेज बनती हैं, जो खाने में भी टेस्टी लगती हैं और शरीर को भी गर्म रखती हैं। इन दिनों बाजरा भी खूब खाया जाता है। इसकी रोटी, पराठे, खिचड़ी, राब और भी बहुत कुछ बनता है। बाजरे की एक और स्पेशल डिश है, जो बच्चों को खासतौर से बड़ी पसंद आती है। बाजरा के आटे में गुड़ और तिल मिलाकर बनाई जाती हैं बहुत ही कुरकुरी और स्वादिष्ट मठरी, जिन्हें बाजरे और तिल की टिक्की भी कहा जाता है। ये बिल्कुल बिस्किट की तरह लगती हैं इसलिए बच्चों को ये खाने में बड़ा मजा आता है। तो चलिए आज सर्दियों की स्पेशल बाजरा और गुड़ की मठरी बनाना सीख लेते हैं। साथ ही ट्रिक्स भी जानते हैं ताकि मठरी एकदम कुरकुरी बनें।बाजरे की टिक्की बनाने के लिए सामग्री बाजरे की कुरकुरी टिक्की या मठरी बनाने के लिए सामग्री तो ज्यादा नहीं चाहिए लेकिन हां...