बदायूं, मई 13 -- बदायूं/बिसौली। बिसौली में तेज आंधी के दौरान पेड़ गिरने से उसके नीचे दबे युवक की बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसा मंगलवार दोपहर उस समय हुआ जब इलाके में तेज आंधी आई। बिसौली में यदु शुगर मिल रोड पर मढैया गांव के समीप युवक अंशुल पुत्र छुट्टन शर्मा 20 वर्ष दोपहर के समय खेत पर पिता को खाना देने जा रहा था। जैसे ही वह खेत की ओर जाने लगा इसी बीच तेज आधी में एक पेड़ अचानक टूटकर उसे ऊपर गिर पड़ा। जिससे वह पेड़ के नीचे दब गया। यह भी पढ़ें- बदायूं में फिर बिगड़ा मौसम, तेज आंधी से उखड़े पेड़-गिरे खंभे गांव के लोगों ने गिरे पेड़ की बड़ी टहनी के नीचे दबे युवक को मशक्कत के निकाला। गंभीर उसे पहले बिसौली में अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख उसे देख डाक्टर ने रेफर कर दिया। उपचार क...