बिसौली की खाटू श्याम कॉलोनी में हुई लाखों रुपये की वारदात
बदायूं, जून 10 -- दिनदहाड़े सूने पड़े एक मकान को निशाना बनाकर चोर लाखों रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवर और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। वारदात में करीब 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। एसपी देहात ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जल्द ही चोरी के खुलासे के निर्देश दिए हैं। मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र की खाटू श्याम कॉलोनी का है। यहां बालाजी ट्रेडर्स के स्वामी विपिन शर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं। विपिन शर्मा मंगलवार दोपहर अपनी पत्नी शिखा शर्मा के साथ किसी जरूरी काम से घर से बाहर गए हुए थे। यह भी पढ़ें- घर का ताला तोड़कर 20 लाख से अधिक की चोरी इसी दौरान चोरों ने उनके मकान को निशाना बना लिया। चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में घुस गए और कमरों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.