बिसैप तीन में 1086 महिला सिपाही आज लेगी कर्तव्य की शपथ
गया, जुलाई 16 -- बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बिसैप)-3 परिसर में शुक्रवार को 1086 महिला सिपाहियों की पासिंग आउट परेड आयोजित होगी। करीब 10 माह यानी 36 सप्ताह (216 दिन) का कठिन प्रशिक्षण पूरा करने के बाद महिला जवान औपचारिक रूप से पुलिस सेवा में कदम रखेंगी। समारोह सुबह आठ बजे शुरू होगा और करीब 11 बजे तक चलेगा। दीक्षांत समारोह में मगध आईजी विकास वैभव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में डीएम शशांक शुभंकर, एसएसपी सुशील कुमार तथा बिसैप-3 के समादेष्टा उपेंद्र कुमार भी मौजूद रहेंगे। बिसैप-3 के लेखापाल विजय कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान महिला सिपाहियों को अनुशासन, शारीरिक दक्षता, हथियार संचालन, कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग के विभिन्न पहलुओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। पासिंग आउट परेड के बाद सभी महिला सिपाही अपने-अपने पैतृक जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.