बिसैप तीन में पुलिस मेंस एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष बने सुनील
गया, जुलाई 16 -- बोधगया स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बिसैप)-3 में गुरुवार को बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। कार्यकारिणी के आठ पदों के लिए एक-एक जवान ने नामांकन दाखिल किया। एकल नामांकन होने के कारण किसी भी पद पर मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी और सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। निर्वाचन प्रक्रिया पटना महासंघ से पहुंचे चुनाव पर्यवेक्षकों एवं केंद्रीय टीम की मौजूदगी में संपन्न हुई। मुख्य चुनाव पदाधिकारी बिसैप-14 के अध्यक्ष अवधेश यादव और मंत्री धर्मेंद्र सिंह के साथ चुनाव पर्यवेक्षक संजीत पासवान, कौशल किशोर सिंह तथा अखिलेश यादव ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। चुनाव पर्यवेक्षक संजीत पासवान ने बताया कि नई कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन वर्षों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.