गोड्डा, अप्रैल 12 -- बसंतराय। बसंतराय बिसुआ मेला को लेकर बसंतराय में तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। मेले के दौरान निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग ने भी कमर कस ली है। इसी कड़ी में 12 अप्रैल (रविवार) को क्षेत्र में चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गांधीग्राम से पकड़िया 33 केवी लाइन में क्रॉसिंग के पास मरम्मत कार्य और पेड़ों की छंटाई की जाएगी। इस कार्य के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक पकड़िया पावर सब स्टेशन से जुड़े सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग के कार्यपालक विद्युत अभियंता, गोड्डा ने बताया की यह कदम बिसुआ मेला के दौरान किसी भी तरह की विद्युत बाधा से बचने के लिए उठाया जा रहा है, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं तथा आम लोगों को कोई परेशानी...