नवादा, अप्रैल 13 -- बैशाखी पर्व बिसुआ पर कौआकोल का प्रसिद्ध जलप्रपात मछंदरा में सैलानियों का जमघट लगेगा। यह जलप्रपात पिकनिक स्पॉट के साथ आस्था का स्थल रहने के कारण 14 अप्रैल यानी बैशाखी पर्व बिसुआ के दिन काफी भीड़ रहती है। लोग मंछदरा कुंड में स्नान कर बाबा मछंदरनाथ की पूजा अर्चना कर मनोवांछित फल की कामना करते हैं। ऐसी मान्यता है कि मकर संक्रांति एवं बिसुआ के दिन मछंदरा कुंड में स्नान करने से चर्मरोग से छुटकारा मिल जाती है। गौरतलब है कि बिहार का कश्मीर कहा जाने वाला ककोलत जलप्रपात का ही दूसरा रूप कौआकोल का मछंदरा जलप्रपात है। ककोलत की तरह ही इसकी पहचान तथा खासियत अब दूर दूर तक फैल चुकी है। ऐतिहासिक, पुरातात्विक और धार्मिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण यह जलप्रपात अपने शीतल जल और नैसर्गिक सौंदर्य के लिए काफी प्रसिद्ध है। नवादा जिला मुख्याल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.