नवादा, अप्रैल 15 -- मंगलवार को बिसुआ पर्व पर कौआकोल के प्रसिद्ध जलप्रपात मछंदरा में सैलानियों का जमघट लगा रहा। दूर दूराज तथा आस पास के क्षेत्र से आने वाले लोगों ने मछंदरा जलप्रपात के आसपास पिकनिक मनाया एवं मंछदरा कुंड में स्नान कर बाबा मछंदरनाथ की पूजा अर्चना कर मनोवांछित फल की कामना की। ऐसी मान्यता है कि बिसुआ एवं मकरसंक्रांति के दिन मछंदरा कुंड में स्नान करने से चर्मरोग से छुटकारा मिल जाती है और शरीर स्वस्थ रहता है। मछंदरा की ख्याति दूर-दूर तक फैली हुई है। आस्था और विश्वास को लेकर काफी संख्या में लोग चर्मरोग से मुक्ति के लिए कुंड में स्नान और बाबा मछंदरनाथ की पूजा करने के लिए पहुंचते हैं। गौरतलब है कि बिहार का कश्मीर कहा जाने वाला ककोलत जलप्रपात का ही दूसरा रूप कौआकोल का मछंदरा जलप्रपात है। ककोलत की तरह ही इसकी पहचान तथा खासियत अब दूर द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.