बिसावर में कुआँ वाले बाबा जाहरवीर मंदिर पर लगा भव्य मेला, काली स्वरूपों ने दिखाई अद्भुत कलाकारी
हाथरस, अप्रैल 3 -- सादाबाद |क्षेत्र के गॉव बिसावर के पैठ बाजार स्थित कुआँ वाले बाबा जाहरवीर मंदिर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और बाबा जाहरवीर के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।मेले के दौरान तीन-तीन काली स्वरूपों ने अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई धार्मिक झांकियों और काली स्वरूप की अद्भुत कलाकारी को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।रात्रि में गौरव ऑर्केस्ट्रा पार्टी द्वारा विशाल देवी जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें भजन-कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने पूरी रात माता रानी का गुणगान किया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.