कौशाम्बी, नवम्बर 16 -- 1857 के क्रांति युद्ध में भारतीय सिपाहियों के साथ सम्भाला था मोर्चा फोटो- भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड एक अंबेडकर नगर बिसारा में रविवार को 1857 में प्रथम आजादी आंदोलन की नायिका वीरांगना ऊदा देवी पासी का शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि वीरांगना ऊदा देवी पासी ने 1857 की क्रांति के दौरान भारतीय सिपाहियों की ओर से युद्ध में भाग लिया था। वक्ताओं ने बताया कि ऊदा देवी अवध के छठे नवाब वाजिद अली शाह के महिला दस्ते की सिपाही थीं। विद्रोह के दौरान लखनऊ की घेराबंदी के समय लगभग दो हजार भारतीय सिपाहियों के शरण स्थल सिकन्दर बाग़ पर ब्रिटिश फौजों द्वारा चढ़ाई की गयी थी। 16 नवंबर 1857 को बाग़ में शरण लिए सिपाहियों का ब्रिटिश फौजों द्वारा संहार कर दिया गया। इसमे वीरांगना ऊदा देवी पास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.