गंगापार, जनवरी 7 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर के बीच बिसहिजन खुर्द गांव के सामने निर्मित रेलवे अंडर पास में अक्सर पानी भरा रहता है, जिससे इस अंडर पास से गुजरने वाले छात्र-छात्राओं व आम नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोटाढ़ गांव के अनिल कुमार ने बताया कि एक दशक पूर्व जब अंडर पास का निर्माण कार्य चल रहा था, उस समय बिसहिजन गांव के लोगों ने निर्माण कार्य यह कहते हुए रोकवा दिया था कि भूजलस्तर उपर होने से अंडर पास का निर्माण होने पर पानी भर जाने समस्या रहेगी, इसलिए अंडरपास की जगह आरओबी का निर्माण कार्य किया जाना चाहिए, लेकिन ग्रामीणों की बातों का रेल विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया, अब यही समस्या बनी हुई है, ग्रामीणों की मानें तो अंडर पास के नीचे पाताल का पानी रिसकर भर जा रहा है, दूसरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.