बोकारो, फरवरी 10 -- चंद्रपुरा। बिरसा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चंद्रपुरा में द्वादश कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। यह आयोजन कक्षा नवम् एवं एकादश के भैया बहनों के द्वारा किया गया। भैया बहनों के द्वारा नृत्य एवं नाटक प्रस्तुत किया गया। साथ ही विदा होने वाले भैया बहनों ने अपने अनुभव भी बांटे। प्रधानाचार्य शर्मिला सिंह ने सभी भैया बहनों से जीवन में कभी निराश होकर पीछे मुड़कर न देखने की बात कही। अंत में सभी को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कामेश्वर राम महतो, बलराम गोप, अमल दास, शरतचंद्र मंडल, कामेश्वर मरांडी, धर्मेंद्र महतो, संजय कुमार, ओमियो तन्तुबाय, सोमा मैती, अंजू कुमारी, सरिता सिंह, बरखा त्रिवेदी, सोनी कुमारी, सोनी महतो, रितु सिंह, रीता सोरेन, सस्मित सिन्हा, एंजेला मिंज आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.