सीतापुर, जून 21 -- बिसवां, संवाददाता। बिसवां स्थित चीनी मिल गेट पर चोरी के आरोप से नाराज ट्रक चालक ने अपने मालिक सहित कुछ साथियों को बुलाकर गार्डों पर रॉड व बांके से हमला कर दिया। हमले में तीन गार्ड घायल हो गए। एक गार्ड ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बिसवां थाने में तहरीर के मुताबिक 20 जून को फैक्ट्री के मेन गेट पर गार्ड नीरज सिंह, लवकुश और इन्दर सिंह ड्यूटी पर थे। इस बीच एक ट्रक चालक फैक्ट्री से चीनी लोड कर चुरा रहा था। गार्डों ने ड्राइवर को रोका तो कहासुनी हो गई। यह भी पढ़ें- मिठाई दुकान के गोदाम में घुसकर कारीगर से मारपीट आरोप है कि ड्राइवर ने गार्डों से गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने अपने मालिक को फोन कर दिया। कुछ देर बाद कार से चार लोग आए। उनके हाथ में...