सीतापुर, मई 20 -- बिसवां,(सीतापुर) संवाददाता। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के बिसवां के शेख सराय इलाके में दो दिन दिन से लो वोल्टेज की समस्या से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। ग्रामीणों ने पहले बिसवां स्थित पावर हाउस पर पहुंचकर नारेबाजी की। इसके बाद वह बिसवां- सीतापुर रोड पर एकजुट होकर प्रदर्शन कर हंगामा करने लगे। देखते ही देखते वाहनों की कतार लगने लगी। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। तब जाकर यातायात सुचारु रूप से चल सका। मोहल्ला शेख सराय के लोगों का कहना है कि क्षेत्र में दो दिन लो वोल्टेज की समस्या है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमराई इस भीषण गर्मी में लो वोल्टेज के कारण बिजली के कोई उपकरण चल नहीं पा सरहे हैं। कई उपकरण फुं...