बिसलेरी के पानी में बैक्टिरिया, FSSAI के एक और टेस्ट में कंपनी फेल; केस चलाने का आदेश
नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- बिसलेरी की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। फूड रेगुलेटर FSSAI ने बिसलेरी इंटरनेशनल के पश्चिम बंगाल स्थित प्लांट से कलेक्ट किए सैंपल को मानकों के अनुरूप नहीं पाया है। यह सैंपल टेस्ट में फेल हो गया है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार FSSAI ने मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। बता दें, यह सैंपल पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के तेलीपाला से लिया था।टेस्ट में क्या मिला FSSAI के टेस्ट में बिसलेरी के पानी में कोलीफॉर्म बैक्टिरिया पॉजिटिव पाया गया है। बैक्टिरिया का यह फॉर्म सीवेज लीक या अन्य डैमेज पाइप के जरिए पहुंचता है। बता दें, यह दूसरी बार है जब एफएसएसएआई ने बिसलेरी के खिलाफ एक्शन लिया है। मौजूदा समय में बिसलेरी भारत के पैक किए हुए पानी के मामले में अग्रणी कंपनी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.