बिसरख जलालपुर के 10 किसानों को आबादी भूखंड मिले
नोएडा, मई 12 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा के बिसरख जलालपुर गांव के 10 किसानों को मंगलवार को छह फीसदी आबादी भूखंड मिल गए। समान आकार वाले 8 भूखंडों का ड्रा कराया गया, जबकि 3 भूखंडों का आकार भिन्न होने के कारण ड्रा कराने की जरूरत नहीं पड़ी। इन भूखंडों को किसानों के नाम सीधे आवंटन कर दिया गया।जमीन अधिग्रहण से प्रभावित बिसरख जलालपुर गांव के किसान पिछले कई सालों से छह फीसदी आवासीय भूखंड मिलने का इंतजार कर रहे थे। किसानों ने भूखंड पाने के लिए ग्रेटर नोएडा के सीईओ रवि कुमार एनजी से भी गुहार लगाई थी। सीईओ ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आबादी भूखंड शीघ्र देने के निर्देश दिए। नियोजन विभाग और छह फीसदी आबादी भूखंड विभाग ने आवंटन प्रक्रिया को पूरा कराया। प्राधिकरण की ओएसडी गुंजा सिंह का कहना है कि किसानों को छह फीसदी आवासीय भूखंड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.