पिथौरागढ़, मार्च 26 -- नगर के समीप बिसखोली में नवरात्रि की अष्टमी पर मां भगवती का डोला उठा। सैकडों श्रद्धालुओं ने डोले में शामिल होकर मां भगवती का आशीर्वाद लिया। गुरुवार को चैत्र मास की अष्टमी पर मां भगवती का डोला उठा। सुबह से ही देवखाले व मंदिर में लोगों का जुटना शुरु हुआ। देवखाले से माता का डोला उठा। इस दौरान नवयुवक मंगल दल के युवा, पूर्व सैनिक संगठन के दुर्गा सिंह, दिवाकर सिंह, प्रह्लाद सिंह, बिमल सिंह, हिम्मत सिंह, विजय सिंह, मोहन सिंह, निर्मल सिंह, राम सिंह, रमेश भंडारी , गोपाल भंडारी, लक्ष्मण सिंह, राजेन्दर सिंह सहित अन्य स्थानीय लोग शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.