बांदा, मई 30 -- बांदा। बिसंडा में हुए भीषण सड़क हादसे में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद कस्बे में आने वाले वाहनों को लेकर नो एंट्री लगाई गई है। कमासिन-बिसण्डा, बबेरु-बिसण्डा व नरैनी-बिसण्डा मार्ग पर आने वाले सभी प्रकार भारी वाहनों का शनिवार सुबह 5 से रात 09:30 बजे तक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। सीओ ट्रैफिक सौरभ सिंह ने बताया जिन वाहनों को बांदा से चित्रकूट जाना है वह बांदा-बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे होते हुए चित्रकूट जा सकते हैं। चित्रकूट से बांदा के लिए वाहन चित्रकूट- बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे अपनाते हुए बांदा आ सकते है। प्रयागराज से बांदा या बांदा से प्रयागराज आने/जाने वाले वाहन प्रयागराज-फतेहपुर-कस्बा तिन्दवारी-बांदा या फिर प्रयागराज- चित्रकूट-बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे होते हुए बांदा आ सकते है। यह भी पढ़ें- बिसंडा में सुबह...