बांदा, अप्रैल 6 -- बांदा। बिसंडा थाना के चिकित्साधिकारी के खाते से ठगों ने 6.94 लाख रुपये उड़ा दिए। साइबर थाने में शिकायत कर गुहार लगाई है। बताया कि ठगों ने मोबाइल हैक कर अलग-अलग धनराशि खाते में ट्रांसफर की। पीड़ित ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। हमीरपुर जिले के सेनानी भवन, कालपी चौराहा निवासी नवीन कुमार चक यहां सर्वोदय नगर में नंदराज हास्पिटल के सामने रहते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को वह अस्पताल में बेटे का इलाज करा रहे थे। दोपहर में करीब 6,94,505 रुपये का साइबर फ्राड हो गया है। बताया कि उनके मोबाइल में रविवार को बार-बार ओटीपी आ रहे थे। इन ओटीपी की लगातार अनदेखी करता रहा। लेकिन उसी समय फोन को किसी ने हैक कर लिया। बैंक खाते से बार-बार ट्रान्जक्शन कर सारे रुपये निकाल लिए। वह अपने बेटे के इलाज मे व्यस्त था और अपने मोबाइल पर ध्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.