रामगढ़, अप्रैल 1 -- गोला, निज प्रतिनिधि। बिष्णुगढ़ में हुई सामूहिक दुष्कर्म व निर्मम हत्या की घटना के विरोध में बुधवार की शाम गोला में जेएलकेएम के केंद्रीय सचिव संतोष चौधरी के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च डाक बंगला से प्रारंभ होकर डीवीसी चौक तक निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीय लोग शामिल हुए। सभी अपने हाथों में बैनर व मोमबत्तियां थामें हुए थे। लोग न्याय की मांग करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान लोगों ने दोषियों को फांसी दो और पीड़िता को न्याय दो के जमकर नारे लगाए गए। जेएलकेएम के नेता संतोष चौधरी ने कहा कि बिष्णुगढ़ की घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। ऐसी जघन्य घटनाएं कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और फास्ट ट्रैक कोर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.