जमशेदपुर, फरवरी 25 -- बिष्टूपुर थाना क्षेत्र के सर दोराबजी टाटा पार्क के पास सोमवार रात दो बाइक की टक्कर में गजेंद्र यादव की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के भाई राजेंद्र यादव के बयान पर घायल व्यक्ति के खिलाफ तेजी और लापरवाही से वाहन चलाकर धक्का मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। गजेंद्र का शव टीएमएच शव गृह में रखा गया है, जबकि घायल का इलाज टीएमएच के आईसीयू में चल रहा है। घटना के दौरान दोनों बाइक पार्क के पास आपस में टकरा गई थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.