जमशेदपुर, जून 18 -- बिष्टूपुर स्थित आंध्र भक्त श्री राम मंदिर में नवग्रह विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय महोत्सव शुरू हो गया। पहले दिन वैदिक विधि-विधानों के साथ कुमड़ा तोड़ा गया और 16 स्तंभों की पूजा की गई। यजमान के रूप में सीएच रमना राव और सीएच पद्माराव ने अनुष्ठान में भाग लिया। सुबह 6:30 बजे नाग प्रतिष्ठा और गणेश होम से कार्यक्रम शुरू हुआ। इसके बाद गणेश पूजा, पुण्याहवाचन, पंचगव्य प्राशन, ऋत्विक वरण, रक्षाबंधन, अंकुरार्पण और यज्ञशाला पूजन संपन्न हुआ। मूर्तियों के पवित्रिकरण के लिए जलाधिवास और क्षीराधिवास की विधियां पूरी की गईं। आंध्र प्रदेश से पधारे आठ विद्वान पंडित दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुसार अनुष्ठान करा रहे हैं। इस अवसर पर मंदिर के ट्रस्टी सी. प्रदीप नायडू, अध्यक्ष बी.डी. गोपाल कृष्णा, डिप्टी प्रेसिडेंट जम्मी भास्कर, उपाध...