जमशेदपुर, अगस्त 30 -- भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा में पूजनीय गौ माता की आध्यात्मिक, सामाजिक एवं सेवा-परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जमशेदपुर में 18 से 20 सितंबर तक श्री गौ कृपा कथा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कथा प्रतिदिन अपराह्न चार से शाम सात बजे तक बिष्टूपुर स्थित नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल के कुसुम कमानी ऑडिटोरियम में होगी। महोत्सव का आयोजन ध्यान फाउंडेशन गौशाला चाकुलिया, पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन एवं श्री गोपाल परिवार सेवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय कथा महोत्सव में व्यासपीठ पर 31 वर्ष से अनवरत चल रही गौ पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पदयात्रा के प्रणेता, भैरव उपासक ग्वाल संतश्री गोपालाचार्य स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज विराजमान होंगे। वे श्रद्धालुओं को गौ-महिमा एवं सनात...