जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- बिष्टूपुर स्थित आसताना रहीमिया में ताजदार-ए-विलायत हजरत बादशाह अब्दुर रहीम शाह उर्फ चूना शाह बाबा का 57वां सालाना उर्स मुबारक 7 से 10 अप्रैल तक अकीदत के साथ मनाया जाएगा। उर्स को लेकर दरगाह शरीफ में सभी तैयारियां कर ली गई हैं। उर्स का आगाज 7 अप्रैल की सुबह 8 बजे कुरानख्वानी से होगा। 8 अप्रैल को नमाज-ए-इशा के बाद उलमा-ए-कराम की तकरीर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दीन और समाज से जुड़े मुद्दों पर रोशनी डाली जाएगी। 9 अप्रैल की सुबह 10 बजे चादर व संदल गश्त निकाली जाएगी, जिसके बाद 1.20 बजे चादरपोशी की रस्म अदा की जाएगी। दोपहर 2 बजे से लंगर-ए-आम का एहतमाम किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शिरकत करेंगे। उर्स के अंतिम दिन 10 अप्रैल को भी दोपहर 2 बजे से लंगर-ए-आम आयोजित होगा। इसी दिन रात 9 बजे महफिल-ए-शमा का भव्य आयोजन ...