जमशेदपुर, मार्च 16 -- जमशेदपुर। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से सोमवार को बिष्टूपुर स्थित एक होटल में राष्ट्रीय स्तर के कोचों के लिए राइफल और पिस्टल प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की गई। यह प्रशिक्षण शिविर 22 मार्च तक चलेगा।प्रेस वार्ता में एसोसिएशन के अध्यक्ष दीवाकर सिंह ने बताया कि कोचों को आधुनिक तकनीक और प्रशिक्षण पद्धति से अवगत कराने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण देने के लिए सात अनुभवी इंस्ट्रक्टर आए हुए हैं, जो प्रतिभागियों को राइफल और पिस्टल शूटिंग के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दे रहे हैं।इस शिविर में कुल 33 कोच भाग ले रहे हैं, जिनमें झारखंड के 17 कोच भी शामिल हैं। प्रशिक्षण के दौरान कोचों को तकनीकी दक्षता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...