जमशेदपुर, मार्च 8 -- बिष्टूपुर थाना अंतर्गत दोराबजी टाटा पार्क के पास शनिवार रात एक महिला से छिनतई का प्रयास किया गया। बाइक सवार तीन बदमाशों ने ऑटो में सवार महिला का पर्स छीनने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार, महिला साकची से ऑटो लेकर अपने घर धातकीडीह जा रही थी। इसी दौरान संभवतः बदमाशों ने साकची से ही महिला का पीछा करना शुरू कर दिया। दोराबजी टाटा पार्क के पास मौका मिलते ही बाइक सवार तीन युवकों ने महिला का पर्स छीनने का प्रयास किया। हालांकि, महिला ने साहस दिखाते हुए पर्स नहीं छोड़ा। इस खींचतान के दौरान वह चलती ऑटो से नीचे गिर गई और घायल हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपी कदमा की ओर भाग निकले।घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने पास में मौजूद पीसीआर वाहन को इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.