बिष्टूपुर में बच्चे को बैटरी खिलाने का आरोप, पांच पर केस दर्ज
जमशेदपुर, मई 12 -- बिष्टूपुर में एक आठ वर्षीय बच्चे को जान से मारने की नीयत से बैटरी खिलाने और परिजनों को धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। मामले में असम निवासी पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। कदमा भाटिया बस्ती निवासी महिला की शिकायत पर बिष्टूपुर थाना में मामला दर्ज किया गया। प्राथमिकी के अनुसार, आरोपियों ने एकमत होकर बच्चे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की तथा विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकी दी। मामले में ममता राय, मिथुन ठाकुर, राजेश कुमार राय, कविता दास राय और आर्यन गुप्ता, सभी निवासी गुवाहाटी, असम को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- गिट्टी गिराने को लेकर मारपीट कर जख्मी करने की प्राथमिकी कांड के अनुसंधान की जिम्मेदारी सहायक अवर निरीक्षक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.