जमशेदपुर, फरवरी 25 -- बिष्टूपुर के सर दोराबजी टाटा पार्क (मोदी पार्क) के पास सोमवार रात दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों चालक दूर जा गिरे। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने एक बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक की पहचान बर्मामाइंस बाबा कुटी निवासी गजेंद्र यादव के रूप में हुई है। वहीं, घायल कदमा निवासी पात्रो का इलाज टीएमएच में चल रहा है। थाना प्रभारी आलोक दुबे ने बताया कि गजेंद्र यादव सोनारी से साकची की ओर जा रहे थे, जबकि पात्रो साकची से सोनारी की दिशा में आ रहा था। मोदी पार्क गोलचक्कर के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जांच में प...