जमशेदपुर, नवम्बर 17 -- बिष्टूपुर थाना क्षेत्र के तुलसी भवन के पास रविवार शाम स्टील सिटी टेंट हाउस में चोरी की कोशिश कर रहे दो युवकों को स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों आरोपी चोरी का सामान लेकर निकलने ही वाले थे, तभी उन्हें संदिग्ध स्थिति में देखकर लोगों ने रोक लिया। पूछताछ के दौरान दोनों घबराए और भागने लगे, जिसके बाद मौजूद लोगों ने उनका पीछा कर पकड़ लिया और पिटाई कर दी। इस बीच मौके का फायदा उठाकर एक युवक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पकड़े गए दोनों युवकों को तुरंत बिष्टूपुर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में दोनों ने अपनी पहचान धतकीडीह मुखी बस्ती निवासी समीर मुखी और नंदू मुखी के रूप में बताई। थाना प्रभारी आलोक दुबे ने बताया कि पकड़े गए दोनों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस फरार ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.