जमशेदपुर, मार्च 10 -- पारडीह की एक जमीन के लगान निर्धारण के लिए 20 लाख रुपए घूस मांगने के मामले में बिष्टूपुर थाना प्रभारी ने धालभूम के भूमि सुधार उपसमाहर्ता (एलआरडीसी) कार्यालय के बड़ा बाबू भीम सोरेन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार कर दिया है। उनसे खुद एलआरडीसी सच्चिदानंद महतो ने लिखित शिकायत की थी। हालांकि थाना प्रभारी ने बताया कि यह भ्रष्टाचार से जुड़ा मामला है और इसके लिए एंटी क्रप्शन ब्यूरो (एसीबी) का थाना है। ऐसे में उन्हें एसीबी के पास ही शिकायत दर्ज करानी चाहिए। दूसरी ओर, एसीबी के अधिकारियों का कहना है कि वे तो अग्रिम सूचना पर घूस लेने वाले को पकड़ते हैं। ऐसे मामले उनके सामने नहीं आते। कुल मिलाकर यह मामला दोनों थानों के बीच घूम रहा है। और यह स्थिति तब है जब उपायुक्त ने ही एलआरडीसी को केस दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.