जमशेदपुर, नवम्बर 19 -- बिष्टूपुर धर्म सास्था मंदिर में 41 दिवसीय मंडला पूजा शुरू हो गई। शुरुआत में श्री गणपति के लिए हवन किया गया। इसके बाद एस रामचंद्रन, के रामचंद्रन और पट्टाभिरामन सहित वेद पंडितों ने धर्म सास्था के लिए महान्यास पूर्वका एकादश रुद्र पूर्ण अभिषेक आरंभ किया। रुद्र जाप के दौरान मोहित शर्मा और आकाश शर्मा सहित पंडितों ने जल, दूध, घी, गन्ने के रस, शहद और कच्चे नारियल से अभिषेक किया। इसके बाद धर्म सास्था के लिए सहस्रनाम अर्चना हुई। महादीप आराधना के बाद मंदिर के सदस्यों ने सैकड़ों भक्तों को प्रसाद वितरित किया। शाम को पुष्प अभिषेक और फिर महा दीप आराधना की गई। भक्तों को पुनः प्रसाद वितरित किया गया। मौके पर एन राममूर्ति, अध्यक्ष, के मुरलीधरन, उपाध्यक्ष, बी सुब्रमण्यन, सचिव, ए एस विश्वेश्वरन, कोषाध्यक्ष, एम एस वी शिवा, शिव कुमार, संय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.