बिष्टूपुर के पब में युवतियों से छेड़खानी के विरोध पर मारपीट, चाकू से हमला, दो घायल
जमशेदपुर, जून 28 -- बिष्टूपुर मेन रोड स्थित डबल डाउन पब एंड बार में शनिवार देर रात छेड़खानी का विरोध करने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना के बाद पब के बाहर चाकूबाजी भी हुई, जिसमें दो युवक घायल हो गए। घायलों में हिमांशु सिंह और प्रत्युष सिंह शामिल हैं। इस दौरान एक युवक को भी पकड़ा गया है। इधर, घायलों को इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया गया, जहां दोनों पक्ष अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में फिर से आपस में भिड़ गए। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार, देर रात पब के अंदर डांस पार्टी चल रही थी। डांस फ्लोर पर दो युवती डांस कर रही थी, तभी कुछ युवक उनके साथ छेड़खानी करने लगे। युवतियों के साथ आए युवकों ने जब विरोध किया तो दोनों पक्ष पब में मारपीट करने लगे। बाहर आने पर एक पक्ष ने फोन कर अपने अन्य साथियों को बुला लिया, जिसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.