जमशेदपुर, अप्रैल 11 -- बिष्टूपुर स्थित हजरत अब्दुल रहीम शाह चूना शाह बाबा की दरगाह पर 57वें सालाना उर्स मुबारक पर अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान दरगाह परिसर में रूहानियत, प्रेम और भाईचारे का माहौल देखने को मिला, जहां सभी धर्मों और समुदायों के लोग एक साथ अकीदत के साथ पहुंचे। उर्स पर झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष व दरगाह कमेटी के संरक्षक हाजी हिदायतुल्ला खान ने जुमे की नमाज के बाद आस्ताना शरीफ में हाजिरी दी। उन्होंने चादरपोशी कर फातिहा पढ़ी और देश में अमन-चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए दुआएं कीं। इस अवसर पर उन्होंने महफिल-ए-समाअ में भी शिरकत की और उपस्थित लोगों को उर्स की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर की यह दरगाह गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल है, जहां हर धर्म के लोग समान श्रद्धा के साथ आते हैं। उन्होंने कहा क...