जमशेदपुर, मार्च 21 -- जमशेदपुर, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर टाटा स्टील यूआईएसएल ने शुक्रवार को पौधरोपण अभियान चलाया। जिसमें बिष्टूपुर स्थित एन रोड में लगभग 500 पौधे लगाए गए। इनमें बकुल, करंज, नीम, अर्जुन, जामुन, कदंब, पेल्टोफोरम, गुलमोहर, आम और सीता अशोक के पौधे शामिल हैं। इन प्रजातियों का चयन उनकी तेज़ वृद्धि क्षमता के आधार पर किया गया है। जिससे शहरी हरित आवरण के विस्तार में तेजी आएगी। इस अभियान में 300 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में टाटा स्टील के चीफ कॉर्पोरेट सर्विसेज प्रणय सिन्हा व टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक अतुल कुमार भटनागर उपस्थित रहे। इसके अलावा कॉम्बी मिल में हॉर्टिकल्चर सर्विसेज टीम द्वारा एक समानांतर अभियान चलाया गया। जिसमें लगभग 200 पुष्पीय पौधे लगाए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.