जमशेदपुर, मार्च 21 -- बिष्टूपुर स्थित राजेंद्र विद्यालय के बाहर शुक्रवार दोपहर सोनारी निवासी जीत कुमार राजपूत पर पांच से छह की संख्या में आए अज्ञात लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। वह अपने भाई को स्कूल से लाने गया था और छुट्टी का इंतजार कर रहा था। घटना को अंजाम देने के बाद हमलवार मौके से फरार हो गए। हालांकि, इस संबंध में जीत ने बताया कि बदमाशों ने उसपर हमला क्यों किया, इसके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। इधर, घायल अवस्था में जीत को एमजीएम ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। जीत ने बताया कि वह सोनारी कारमेल स्कूल के पास रहता है। उसका छोटा भाई राजेंद्र विद्यालय में पढ़ाई करता है। वह भाई का स्कूल के बाहर इंतजार कर रहा था, तभी अचानक कुछ लोग आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। जीत ने बताया कि जिन लोगों ने उसपर हमला किया वह उनमें से किसी को नह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.