जमशेदपुर, मई 4 -- बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धातकीडीह मस्जिद के पास स्थित गामा होटल के बाहर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने आरोपी इमरान उर्फ गोरे और महफूज आलम को आजादनगर से गिरफ्तार किया था। सोमवार को पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है। सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर फायरिंग की गई थी। फिलहाल आरोपियों को जेल भेजे दिया गया है। यह भी पढ़ें- मेडिकल स्टोर संचालक पर फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद यह भी पढ़ें- गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा कुरैशी मोहल्ला, रंगदारी मांगने आए बदमाशों को पीटने के बाद हुआ कांड यह भी पढ़ें- धातकीडीह गामा होटल के बाहर फायरिंग, हथियार के साथ दो गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...