जमशेदपुर, जून 6 -- बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के एन रोड में शनिवार दोपहर ठगों ने पुलिसकर्मी बनकर एक महिला को अपना शिकार बना लिया और करीब दो लाख रुपये मूल्य के गहनों की ठगी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता प्रकाश कौर एम रोड स्थित अपने क्वार्टर में रहती हैं।

घटना का विवरण उनके बेटे जगदीप सिंह ने बताया कि उनकी मां पैदल एन रोड से घर लौट रही थीं। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक ने उन्हें रोककर कहा कि पीछे एक व्यक्ति उन्हें बुला रहा है। जब वह उसके पास पहुंचीं तो उसने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कहा कि बिष्टुपुर में हत्या की घटना हुई है और ऐसे समय में गहने पहनकर घूमना सुरक्षित नहीं है।

ठगों की चालाकी इसी बीच वहां एक अन्य व्यक्ति पहुंचा और विश्वास दिलाने के लिए अपने गले से सोने की ...