जमशेदपुर, जनवरी 5 -- जमशेदपुर। बिष्टूपुर के रीगल गोलचक्कर के पास एक कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। घटना में स्कूटी सवार महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घटना से बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को टीएमएच ले जाया गया। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और कार को जब्त कर थाना ले गई। घायलों में लवली कुमारी और देवाषीश कुमार शामिल है। लवली का एक पैर टूट गया है। जानकारी के अनुसार लवली स्कूटी से सिदगोड़ा जा रही थी। इस दौरान कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...