जमशेदपुर, अप्रैल 22 -- जमशेदपुर। बिष्टूपुर बाजार के एक होटल की चिमनी में मंगलवार शाम आग लग गई। आग की लपटें देख कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। हालांकि कर्मचारियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। कर्मचारियों ने बताया कि होटल की चिमनी में अचानक आग लग गई थी, जिसे काबू कर लिया गया है। आग से जान माल का नुकसान नहीं हुआ है, पर चिमनी खराब हो गई है। यह भी पढ़ें- बिष्टुपुर बाजार के होटल की चिमनी में लगी आग यह भी पढ़ें- घर की छत पर आग लगने से अफरातफरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...