जमशेदपुर, जून 29 -- बिष्टुपुर थाना अंतर्गत डबल डाउन बार में शनिवार रात चाकूबाजी के मामले में घायल हिमांशु के पिता अरविंद सिंह के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस संबंध में भाजपा नेता और डबल डाउन के संचालक नीरज सिंह और विजय कुमार के अलावा गम्हरिया निवासी सोनू राम सरदार उर्फ सोनू मंडल, विश्वनाथ मंडल, राहुल, राज लोहार, अमित लोहार, अर्जुन लोहार, गणेश लोहार और लखन मार्डी को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने सोनू मंडल और राह लोहार को गिरफ्तार भी कर लिया है वहीं घटनास्थल ने चाकू भी बरामद किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...